44 साल बाद इस बार जल्द आएगी ठंड, पूरे सितंबर होगी बारिश

44 साल बाद इस बार जल्द आएगी ठंड, पूरे सितंबर होगी बारिश










नेशनल डेस्कः साल 2020 में इस बार बहुत कुछ ऐसी घटनाएं हो रही हैं जिसे दुनियाभर के लोग कभी नहीं भूलेंगे। पहली तो कोरोना महामारी है जिसे लोग सालों-साल याद रखेंगे। कोरोना ने भारत समेत दुनियाभर के देशों में तबाही मचाई है। वहीं इस साल मौसम अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक भारत में 44 साल बाद इस बार ठंड भी जल्द दस्तक देगी। देशभर में अगस्त में ज्यादा बारिश, हवा की दिशा में परिवर्तन और समुद्र की सतह का पानी ठंडा होना 'ला नीना' के असर का संकेत हैं।


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक इस बार सर्दी जल्दी और काफी पड़ सकती है। वहीं इस बार बारिश के सितंबर तक जारी रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी सुनील पांडेय के मुताबिक इस साल अगस्त में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा है, जबकि हवा में 3 दिन से ठंडक महसूस हो रही है, इससे ला नीना के एक्टिव होने की पूरी संभावना है। इसका असर इंडोनेशियाई क्षेत्र, मैक्सिको की खाड़ी, दक्षिणी अमेरिका समेत कई द्वीप पर पड़ेगा। भारत के दक्षिण क्षेत्र में भी ठंड का अनुभव होगा। हालांकि मौसम विभाग की तरफ से अभी तक कोई घोषणा या अलर्ट जारी नहीं किया गया है।


'ला नीना' क्या
 'ला नीना' मानसून का रुख तय करने वाली समुद्री धारा है, जो कि 7 से 8 साल में अल नीनो के बाद होती है। अल नीनो में जहां समुद्र की सतह का तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है, वहीं ला नीना में समुद्र की सतह का तापमान कम होने लगता है। इसके पीछे बड़ी वजह हवा की दिशा में बदलाव होना है। इसमें समुद्री क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 55 से 60 किमी रहती है जबकि मैदानी क्षेत्रों में यह 20 से 25 किमी की गति से चलती है। ला नीना भूमध्य रेखा के आसपास प्रशांत महासागर के करीब सक्रिय होता है। इसका असर अन्य महाद्वीपों में नजर आता है।









टिप्पणियाँ
Popular posts
‘नो मास्क-नो एन्ट्री‘ का नियम बने, कोरोना वारियर्स का हो सम्मान, रोल मॉडल्स को करनी होगी मिसाल कायम : अशोक गहलोत
चित्र
बहुजन समाज के लोगों ने अलग तरीके से बनाया 71 वा गणतंत्रता दिवस अंबेडकर सर्कल पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का धन्यवाद अदा किया।
चित्र
क्या पड़ेगा आप लोगों पर प्रभाव, जब बदल जाएंगे 1 अप्रैल से 10 नियम
चित्र
प्रो. सारस्वत को भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण करने वाली टोली की कमान
चित्र
पत्रकारों के लिए रियायती दरों पर भूखण्ड आवंटित करने, पत्रकारों के लिए आवासीय योजना पर काम जारी : अशोक गहलोत
चित्र