गहलोत मंत्रिमंडल में 15 बनेंगे , नए मंत्री 5 की होगी छुट्टी

गहलोत मंत्रिमंडल में 15 बनेंगे , नए मंत्री 5 की होगी छुट्टी



गहलोत अपनी कैबिनेट से भी करीब 5 मंत्रियों की छुट्टी कर सकते हैं। ऐसे में करीब 15 लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है। सीएम गहलोत बीएसपी के राजेंद्र गुढ़ा और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा को मंत्री बना सकते हैं। हालांकि सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी और सचेतक महेंद्र चौधरी भी मंत्री बनना चाह रहे हैं, लेकिन गहलोत फिलहाल इनको विधानसभा की जिम्मेदारी तक ही सीमित रखना चाहते हैं। सचिन पायलट को डिप्टी सीएम पद से हटाए जाने बाद गुर्जर नेता के रूप में शकुंतला रावत या फिर जितेंद्र सिंह को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। राज्यमंत्री के लिए जोगेंद्र सिंह अवाना और गिरिराज मलिंगा भी कोशिश कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सचिन पायलट को छोड़कर आने वाले चेतन डूडी , दानिश अबरार और रोहित बोहरा में से किसी को संसदीय सचिव या राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। राजकुमार शर्मा भी मंत्री पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। पायलट अपने खेमे के रमेश मीणा और विजेंद्र सिंह की वापसी और हेमाराम चौधरी और दीपेंद्र सिंह शेखावत को भी मंत्री बनावाना चाहते हैं। इसके अलावा दो राज्यमंत्री और 2 संसदीय सचिव भी उनके खेमे के विधायकों को बनाया जाए। इनमें मुरारी लाल मीणा गजेंद्र सिंह शेखावत , मुकेश भाकर औ वेद सोलंकी नामों की चर्च है।


टिप्पणियाँ
Popular posts
‘नो मास्क-नो एन्ट्री‘ का नियम बने, कोरोना वारियर्स का हो सम्मान, रोल मॉडल्स को करनी होगी मिसाल कायम : अशोक गहलोत
चित्र
बहुजन समाज के लोगों ने अलग तरीके से बनाया 71 वा गणतंत्रता दिवस अंबेडकर सर्कल पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का धन्यवाद अदा किया।
चित्र
क्या पड़ेगा आप लोगों पर प्रभाव, जब बदल जाएंगे 1 अप्रैल से 10 नियम
चित्र
प्रो. सारस्वत को भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण करने वाली टोली की कमान
चित्र
पत्रकारों के लिए रियायती दरों पर भूखण्ड आवंटित करने, पत्रकारों के लिए आवासीय योजना पर काम जारी : अशोक गहलोत
चित्र